कनहर नदी में उतराया हुआ मिला वृद्धा का शव

---Advertisement---

 

(विढमगंज /सोनभद्र )थाना क्षेत्र से होकर गुजरने वाली कनहर नदी में धोरपा गांव के उस पार नगवां गांव में सोमवार को कनहर नदी में उतराया हुआ एक वृद्धा महिला का शव मिलने से सनसनी हो गई। धोरपा प्रधान खुशिहाल यादव ने बताया कि मृतक सुकवरिया देवी उम्र लगभग 70 पत्नी लोरिक गोंड निवासी धोरपा की है महिला पति की मृत्यु के बाद अपने जीव कोपार्जन हेतु बकरी पालने का काम करती थी अपने घर से चार दिन पहले बकरी चराने गई थी। परिजनों द्वारा खोजबीन की जा रही थी। रविवार की रात्रि धोरपा व नगवां गांव के बीच बहने वाली कनहर नदी में शव देख कर परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए। दुद्धी क्षेत्र में होने के कारण दुद्धी पुलिस ने सोमवार की तड़के सुबह शव को कड़ी मशक्कत कर नदी से निकाल कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी भेज दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment