पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता की नई पहल*

---Advertisement---

सिंगरौली”मप्र,,श्रीमती निवेदिता गुप्ता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शिव कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में समस्त राजपत्रित अधिकारी (पुलिस), समस्त थाना / चौकी प्रभारीयो को निर्देशित किया गया है की थाना क्षेत्रो में जमीन संबंधी समस्याओ का समाधान क्षेत्र के तहसील दार, पटवारी की सहायता से समाधान किया जाये।*

पुलिस अधीक्षक श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा देखा गया है की वर्तमान समय में जिले में जमीन संबधी शिकायते अत्यधिक प्राप्त हो रही है जिससे आपसी विवाद में लड़ाई एवं झगड़े तथा कोई बड़ी जन- हानि न हो जाये जिनको ध्यान में रखते हुये पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष अभियान चलयाया जा कर जमीन संबधी समस्याओ का समाधान किया जा रहा है।

*इसी क्रम में आज दिनांक 06-07-2024 को*

1. थाना माड़ा द्वारा ग्राम भंवरखोह में राजस्व व जंगल विभाग की भूमि के स्वामित्व को लेकर हो रहे विवाद का निराकरण राजस्व एवं जंगल विभाग के टीम के साथ निराकरण किया गया।

2. माड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मलगो में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को हल्का पटवारी के साथ मिलकर शिकायत का निराकरण किया गया।

3.चौकी बगदरा थाना गढ़वा द्वारा ग्राम पंचायत बगदरा में आर आई, पटवारी, सरपंच की उपस्तिथि में ग्राम पंचायत बगदरा और ग्राम पंचायत कुलकवार के बीच शासकीय जमीन में आपसी बटवारे का विवाद का निराकरण किया गया।

4. चौकी बगदरा थाना गढ़वा के ग्राम बकिया में आर आई, पटवारी, सरपंच की उपस्तिथि में कोल जाति और यादवो के बीच जमीनी विवाद का निराकरण किया गया।

5. चौकी सासन द्वारा ग्राम हर्हवा लाटा टोला में विद्यासागर शाह एवं महादेव साह के रास्ते से संबंधी जमीन विवाद का निराकरण पटवारी एवं ग्रामिणों की उपस्थिती में किया गया।

6.चौकी सासन द्वारा ग्राम गड़हरा में बबलु दुबे एवं साहु परिवार के बीच चल रहे जमीन संबंधी विवाद का निराकरण किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment