*नाबालिग लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार*

---Advertisement---

 नवानगर / सिंगरौली म.प्र.।*नाबालिग लडकी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी को नवानगर पुलिस ने 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार**पुलिस अधीक्षक, श्रीमती निवेदिता, जिला सिंगरौली के निर्देशन में एवं श्री शिव कुमार वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली, श्री पी.एस. परस्ते नगर पुलिस अधीक्षक विन्ध्यगर के मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी नवानगर को मिली कामयाबी।*

*घटना विवरण* – दिनांक 22.06.2024 को फरियादिया थाना नवानगर जिला सिगरौली की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट किया कि आरोपी करन कोल थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.) के द्वारा इसकी लडकी उम्र करीबन 12 वर्ष के साथ घर में घुसकर जबरन गलत काम (बलात्कार) किया है तथा रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। जिस पर थाना नवानगर मे अपराध धारा 450,376, 376AB, 354(डी), 506 IPC & 5m /6,11/12 POCSO Act पंजीबद्ध कर तुरंत पुलिस अधीक्षक महोदया, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं नगर पुलिस अधीक्षक विंध्यनगर महोदय को अवगत कराया गया। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया द्वारा निर्देशित किया गया कि टीम बनाकर तत्काल आरोपी की गिरफतारी सुनिश्चित करें, जिसके पालन में थाना नवानगर से अलग-अलग 02 टीमे गठित की गई, जो पुलिस टीम द्वारा आरोपी के सम्भावित स्थानो नवानगर, जयन्त, बैढन, माडा, नगवा, बधौरा मे लगातार छापेमारी की गई, किन्तु आरोपी लुक छिप रहा था, जिसे तकनीकी सहयोग की मदद लेकर आज दिनांक 24.06.2024 को निगाही नर्सरी के जंगल से गिरफ्तार गया है, उक्त घटना से मोहल्ले में सनसनी फैल गई थी, तथा लोगो मे काफी अकोश था, जो आरोपी की गिरफ्‌तारी से आमजन पुलिस के कार्य की सराहना की गई है।

*नाम पता गिरफ्तार आरोपी* – करन कोल पिता रामजी कोल उम्र 19 वर्ष थाना नवानगर जिला सिंगरौली (म.प्र.)

*सराहनीय भूमिका – निरीक्षक डॉ० ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि गुलाब प्रसाद वर्मा, सउनि अवधेश पटेल, म.प्र.आर. 385 श्यामवती, आर. राजा ठाकुर, आर. अमृत राजपूत एवं वेद प्रकाश शुक्ला का सराहनीय योगदान रहा।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment