*नाबालिक बालिका को हरियाणा राज्य से दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द*

---Advertisement---

 बरगवां ,, सिंगरौली म.प्र.**नाबालिक बालिका को हरियाणा राज्य से दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द**म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में श्री शिव कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, एसडीओपी श्री कृष्ण कुमार पाण्डेय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी श्री शिव पूजन मिश्रा द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम का गठन कर गुमशुदा बालिका को किया द्स्तयाब।*

घटना का विवरण दिनांक 14.06.2024 को फरियादी निवासी ग्राम बरहटी थाना बरगवों जिला सिंगरौली का उपस्थित थाना आकर जुवानी रिपोर्ट किया कि मेरी मझिली लडकी जो दिनाक 13.06.2024 को 12.00 बजे बिना बताये घर में कही चली गई, जिसकी पता-तलाश आसपास किया लेकिन नहीं मिली, जिसकी रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 529/2024 धारा 363 ता०हि० कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आज दिनांक 22.06.2024 को अपहृता को हरियाणा राज्य से दस्तयाब कर, परिजनो को सुपुर्द किया गया। मामले की विवेचना जारी है।

*सराहनीय भूमिका – सउनि० अजीत सिंह, प्र.आर अरूणेन्द्र पटेल, प्र.आर. अनूप मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही है*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now