मारपीट कर रंगदारी वसूलने वाले  03 आरोपियों को विंध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

---Advertisement---

 विंध्यनगर  सिंगरौली म.प्र.*मारपीट कर रंगदारी वसूलने वाले  03 आरोपियों को विंध्यनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल*श्रीमती निवेदिता गुप्ताे, पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, श्री शिव कुमार वर्मा एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री पी.एस. परस्तेा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी विन्य्िस नगर अर्चना द्विवेदी के नेतृत्वल में गठित टीम नें आरोपियो को किया गिरफ्तार।*

*घटना का विवरण* – दिनांक 20.06.2024 को फरियादी राज कुमार शाह पिता सरनाम प्रसाद शाह उम्र 22 वर्ष निवासी गहिलगढ़ पश्चिम का थाना विन्य्0.0नगर में रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 19.06.2024 के 10.30 बजे रात्रि में जब वह विन्य्‍आरनगर बाजार से अपनी मोटर सायकल से वापस अपने घर जा रहा था जैसे ही त्रिदेव मंदिर के पास मोड़ पर पहुंचा तो एक एच.एफ. डीलक्स मोटर सायकल में सवार 03 अज्ञात बदमाश उसे रोककर शराब पीने के लिए पैसे की मांग करने लगे, नहीं देने पर उसको मां बहन की गंदी-गंदी गालियां देते हुए मारपीट किए एवं जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। उक्त घटना की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीमती अर्चना द्विवेदी द्वारा तत्का ल अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपियों की पता तलाश हेतु एक टीम गठित की गई। फरियादी द्वारा बदमाशों के बताए हुलिया एवं घटना में प्रयुकत वाहन के आधार पर बदमाशों की तलाश की गई, जो मोटर सायकल क्रमांक UP64 AF 8027 का पता चला वाहन के रजिस्ट्रेशन नम्बर के आधार पर तीनों अज्ञात आरोपियों की पहचान अक्षय बसोर पिता रामकेत बसोर उम्र 24 वर्ष, जागबली बसोर पिता मंगल बसोर उम्र 34 वर्ष दोनों निवासी गहिलगढ़ पश्चिम एवं अखिलेश पनिका पिता गुलाब प्रसाद पिनिका निवासी नवजीवन बिहार सेक्टर 4 थाना विन्ध्यनगर के रूप में की गई व तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया जो घटना घटित करना स्वीकार किये इसके बाद तीनों आरोपियों को आज दिनांक 21.06.2024 को न्यायालय पेश किया गया है।

*विशेष योगदान – निरीक्षक अर्चना द्विवेदी, सहायक उप निरीक्षक रमेश प्रजापति, प्रधान आरक्षक पंकज सिंह, विजय खरे, धर्मेन्द्रि रावत, कृष्णक कुमार पाण्डेंय, राकेश विश्व्कर्मा का सराहनीय योगदान रहा।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment