*घर से लापता दो बालको को 24 घंटे के अन्दर दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द*

---Advertisement---

 चितरंगी / सिंगरौली* म.प्र.**घर से लापता दो बालको को 24 घंटे के अन्दर दस्तयाब कर परिजनो को किया सुपुर्द**म.प्र. शासन व पुलिस मुख्यालय द्वारा भोपाल द्वारा महिलाओ व बच्चो के विरुद्ध होने वाली घटनाओ में शीघ्र एवं प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आवश्यक निर्देश प्रसारित किए गए है, जिसको दृष्टिगत रखते हुये पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्रीमती निवेदिता गुप्ता द्वारा दिये गये निर्देशो के पालन में जिला स्तरीय विशेष अभियान आपरेशन मुस्कान किये जाने हेतु निर्देशित किया गया। पुलिस अधीक्षक के निर्देशो के पालन में श्री शिव कुमार वर्मा , अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला सिंगरौली, श्री आशिष जैन एस.डी.ओ.पी. चितरंगी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी चितरंगी शेषमणि द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये टीम का गठन कर गुमशुदा बच्चो को द्स्तयाब किया।*

*विवरण* – दरबारी पंचायत के सरपंच द्वारा मोबाईल पर सूचना दी गई कि दिनांक 16.06.2024 को समय करीबन 10.00 बजे दिन से अजय सिह गोड निवासी सगनरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली म.प्र. के दोनो बेटे 01- शिवशंकर गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 10 वर्ष 02- आशीष गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 07 वर्ष निवासी सगनरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) का घर से बिना बताये कहीं चले गये है। दोनो बालको का आस पास नाते-रिश्तेदारी में बहुत तलाश किये लेकिन नही पता चल पाया। की सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी चितरंगी श्री शेषमणि पटेल द्वारा मामले की गम्भीरता को देखते हुये तत्काल वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना से अवगत कराकर टीम गठित कर अजय सिह गोड के घर पहुंचकर दोनो लापता बालको की हुलिया की जानकारी तथा फोटो प्राप्त किया गया। गठित टीम व्दारा क्षेत्र के मुखबिरों को सक्रिय कर लापता दोनो बालको 01- शिवशंकर गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 10 वर्ष 02- आशीष गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 07 वर्ष निवासी सगनरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली की पता तलाश लगातार गठित टीमो द्वारा उसके परिजनों के नाते-रिश्तेदारी और आस-पास के गांवो में दोनो बालको की फोटो दिखाकर किया गया। आज दिनांक 17/06/2024 के लगभग 05.00 बजे मुखबिर से सूचना मिली कि उक्त हुलिया के दो बालक जिनकी उम्र लगभग 10 साल व 07 साल की होगी दूहा के साप्ताहिक बाजार में देखे गये है, तत्काल गठित टीमो को दूहा के सप्ताहिक बाजार भेजकर पता तलाश कराया गया, जो काफी पता तलाश बाद रोड किनारे दो डरे सहमे बालक बैठे मिले, जिनका नाम पता पूछा गया जो अपना नाम 01- शिवशंकर गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 10 वर्ष 02- आशीष गोड पिता अजय सिह गोड उम्र 07 वर्ष निवासी सगनरा थाना चितरंगी जिला सिगरौली (म.प्र.) बताये। जिनकी पहचान परिजनों से कराया गया। पहचान होने के बाद दस्तयाब किया जाकर उनके परिजनो को सुपुर्द किया गया।

*उक्त कार्यवाही में महत्वपूर्ण योगदान – निरीक्षक एस. एम. पटेल, उनि. राममिलन तिवारी, सउनि. आर डी. वर्मा, प्रआर. राजमणि सिंह, आर. भैयालाल यादव, मुकेश पाण्डेय, बीर प्रताप सिंह, म.आर. मांगी सोलकी, म आर. वर्षा पंथी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment