साजापानी से गायब हुई किशोरी 24 घंटे के अंदर 150 किमी दूर मझौली थाना क्षेत्र में मिली

---Advertisement---

सिंगरौली mp,*साजापानी से गायब हुई किशोरी 24 घंटे के अंदर 150 किमी दूर मझौली थाना क्षेत्र में मिली**पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन मे, अ0पु0अ0सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा व अ0अ0पु0 देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना सरई पुलिस को मिली बड़ी सफलता। 13 वर्षीय किशोरी की गुमने की सुचना मिलने के 24 घंटे के अंदर लगभग 150 किमी दूर जिला सीधी के मझौली थाना क्षेत्र के करवाही भेलकी टोला से दस्तयाब कर परिजनों को किया सुपुर्द।*

विवरण- दिनांक 23/05/2024 को फरियादि निवासी ग्राम साजापानी घाघीटोला थाना सरई में सूचना लेख कराई कि दिनांक 21/05/2024 को सुबह 11 बजे इसकी 13 वर्षीय लडकी घर से अचानक गायब हो गई जिसकी पता तलास आसपास नाते-रिस्तेदारी मे की गई, किंतु कही पता नही चली। दिनांक 23/05/2024 को किशोरी की गायब होने की सूचना प्राप्त होने पर थाना सऱई मे गुमसुदगी की मामला दर्ज करते हुए अज्ञात आरोपी के विरुध्द अप.क्र. 624/2024 धारा 363 ताहि. पंजीबध्द कर विवेचना मे ली गई तथा पुलिस टीम किशोरी की तलास मे जुटी गई ,तभी पुलिस को सूचना मिली कि किशोरी जिला सीधी के मझौली थाना के ग्राम करवाही के पास देखी गई है। सूचना के बाद सरई थाना पुलिस टीम देर शाम 150 किमी दूर ग्राम करवाही भेलकी टोला थाना मझौली जिला सीधी पहुंचकर किशोरी को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द की गई । प्रकऱण की विवेचना की जा रही है।

*उल्लेखनीय योगदान:- निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह थाना प्रभारी सरई , सउनि रामनरेश पटेल ,सउनि पुष्पा गिरि,आर.शिवभान सिंह की महत्वपूर्ण योगदान रहा।*

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment