सरई/सिंगरौली,मप्र0 “चोरी के आरोपी चढे सरई पुलिस के हत्थे” लगभग एक लाख रूपये का चोरी का सामान बरामद• निवेदिता गुप्ता (भापुसे) पुलिस अधीक्षक महोदय, सिंगरौली के कुशल निर्देशन मे, श्री शिव कुमार वर्मा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सिंगरौली एवं एसडीओपी महोदय देवसर के कुशल मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सरई निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह के नेतृत्व में सरई पुलिस टीम को मिली कामयाबी
शीर्षक सरई पुलिस व्दारा चोरी करने वाले चार आरोपीगणो को किया गिरफ्तार ।
•अपराध क्रमांक/प्रकरण क्र. 297/2024 एवं 547/2024 धारा-457,380 भा०द०वि०
जब्तीः- (01) 30 बोरी चावल एवं तीन साउण्ड बाक्स, एक मानीटर, एक इनवार्टर, एक बैट्री कुल कीमती एक लाख रूपये
▶घटना विवरण दिनाँक 13.03.2024 को फरियादी योगेश कुमार पाटिल पिता श्री बी एन पाटिल उम्र 45 वर्ष निवासी ग्राम चन्द्रशेखर बार्ड सदर बैतूल थाना बैतूल जिल बैतूल हाल प्राचार्य शासकीय हाई स्कूल ठरकठैला थाना सरई के द्वारा रिपोर्ट लेख कराया गया कि शासकीय हाई स्कूल ठरकठैला भवन का मेन गेट का ताला तोड कर अज्ञात व्यक्ति द्वारा शासकीय समान चोरी कर ले गये है एव 01.05.2024 को फरियादी रणजीत सिंह पिता रूद्रप्रताप सिंह उम्र 45 वर्ष निवसी गजराबहरा थाना सरई जिला सिंगरौली का रिपोर्ट लेख कराया की शासकीय उचित मूल्य की दुकान गजरावहरा की आज्ञात व्यक्ति द्वारा ताला तोड कर 50 बोरी चावल चोरी कर ले गये है। की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी की पता तलाश की गई। दौराने विवेचना संदेही जनो से सघन पूछतांछ एवं पाबंद शुदा मुखविरो की सूचना पर संदेही 1. संतोष कुमार साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 18 वर्ष 2. धर्मपाल सिंह पिता देव शरण सिंह उम्र 20 वर्ष 3. अशोक कुमार साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 21 वर्ष 4. जगमोहन सिंह पिता रामचरण सिंह उम्र 25 वर्ष सभी निवासी ठरकठैला चौकी तिनगुडी थाना सरई को पुलिस अभिरक्षा मे लिया जाकर कडाई से पूछतांछ करने पर संदेही जनो द्वारा अपराध करना स्वीकार किया गया, तत्पश्चात आरोपीगणो के कब्जे से दोनो आपराध मे अलग अलग आरोपीगणो से 30 बोरी चावल एवं तीन साउण्ड बाक्स, एक मानीटर, एक इनवार्टर, एक बैट्री जप्त किया जाकर कब्जे पुलिस लिया गया। चोरी की घटना मे प्रयुक्त आटो क्रमांक MP66R1587 का उपयोग किये जाने से आटो को भी जप्त किया गया एवं आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया।
▶सराहनीय भूमिका निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि. मनोज सिंह, सउनि कमलेश प्रजापति, उपेन्द्र सिंह भदौरिया, प्रआर. कुन्ज विहारी सिंह, बबलू यादव, ओम प्रकाश शर्मा महत्वपूर्ण भूमिका रही।
थाना प्रभतिधाना জানার सारडी 05/24 थाना-रहि

