लेखा रजिस्टर निरीक्षण में अनुपस्थित विजय सिंह गोंड़ समाजवादी पार्टी विधान सभा दुद्धी प्रत्याशी एवम लोकसभा राबर्ट्सगंज के प्रत्याशी रामशिरोमणी सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी को नोटिस ।

By:

On: Tuesday, May 21, 2024 12:50 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
लोेकसभा सामान्य निर्वाचन-2024 एवं दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन-2024 में निर्वाचन अवधि के दौरान 3 बार अभ्यर्थियों के लेखे का निरीक्षण किया गया, इसी क्रम में मा0 व्यय प्रेक्षक श्री असलम हसन (आई0आर0एस0) की मौजूदगी में 20 मई,2024 को कलेक्ट्रेट सभागार में लोकसभा सामान्य निर्वाचन, 80-राबर्ट्सगंज एवं दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन,2024 के प्रत्याशी के दैनिक लेखा रजिस्टर का मिलान किया गया।

मिलान के दौरान व्यय प्रेक्षक श्री असलम हसन के निर्देशन में प्रत्येक अभ्यर्थियों के व्यय रजिस्टर का निरीक्षण किया गया और एक अनुसूची तैयार की गयी। व्यय रजिस्टर के मिलान के दौरान लोकसभा सामान्य निर्वाचन,2024 राबर्ट्सगंज के प्रत्याशी श्री रामशिरोमणी सरदार पटेल सिद्धान्त पार्टी, श्री विजय सिंह गोंड़ समाजवादी पार्टी विधान सभा दुद्धी व्यय रजिस्टर के मिलान के दौरान अनुपस्थित रहें, जिससे उनके व्यय रजिस्टर का मिलान नहीं हो सका। व्यय रजिस्टर मिलान के दौरान अनुपस्थित रहने पर दोनों प्रत्याशियों को नोटिस जारी की गयी है। द्वितीय व्यय रजिस्टर का मिलान 24 मई, 2024 शुक्रवार को सुबह 10.00 बजे से शाय 05.00 बजे तक एवं तृतीय निरीक्षण 29 मई, 2024 बुधवार को सुबह 10.00 बजे से 05.00 बजे तक किया जायेगा। व्यय रजिस्टर मिलान के दौरान समस्त प्रत्याशियों को उक्त निर्धारित तिथियों में व्यय रजिस्टर मिलान हेतु सम्बन्धित प्रत्याशी/प्रतिनिधिगण को उपस्थित रहने को कहा गया है, जिससे व्यय रजिस्टर का मिलान हो सके। इस मौके पर वरिष्ठ कोषाधिकारी श्री इन्द्रभान सिंह, पार्टी के प्रत्याशी व प्रतिनिधिगण सहित अन्य सम्बन्धितगण उपस्थित रहें।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment