डीएम व एसपी, सोनभद्र द्वारा थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, पटवध, सोनभद्र पर आयोजित बॉस से सामग्री बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन

---Advertisement---

वली अहमद सिद्दीकी, सोनभद्र,

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, पटवध, सोनभद्र पर आयोजित बॉस से सामग्री बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का किया गया उद्घाटन ।

सादर अवगत कराना है कि आज दिनांक 20.08.2020 को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से थाना चोपन क्षेत्रान्तर्गत प्राथमिक विद्यालय, पटवध, सोनभद्र पर आत्मनिर्भर भारत अभियान के अन्तर्गत आदिवासियों एवं निर्धन समुदायों के लोगों को आत्मनिर्भर बनाने हेतु आयोजित बॉस से सामग्री बनाने का प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन किया गया, जिसमें आदिवासियों एवं निर्धन समुदायों के लोगों को दिनांक 20.08.2020 से दिनांक 31.08.2020 तक प्रशिक्षित किया जायेगा। तत्पश्चात सबसे पहले दीप प्रज्वलित करते हुये बॉस के बने सामानों को देखा गया । इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, सोनभद्र द्वारा संयुक्त रूप से लोगों से वार्ता करते हुये आत्मनिर्भर बनने हेतु अपील किया गया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment