चुनाव प्रक्रिया से जुड़ी शिकायत सर्किट हाउस चुर्क में सुनेंगी सामान्य प्रेक्षक।

By:

On: Friday, May 17, 2024 12:10 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।
जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन व दुद्धी विधानसभा उपचुनाव,2024 को सकुशल संपन्न कराने के लिए आयोग की ओर से सामान्य प्रेक्षक के रूप में आईएएस जी. जया लक्ष्मी की तैनाती की गई।

                   कोई भी व्यक्ति उनसे चुनाव से जुड़ी समस्याएं व शिकायतें बता सकता है। इसके लिए प्रेक्षक ने अपना नंबर जारी किया है, साथ ही चुनाव सम्बन्धित शिकायतें सुनने के लिए दिनांक 22, 24, 27 व 29 मई,2024 तक की तिथि निर्धारित की हैं। इन तिथियों पर अपरान्ह 03.00 बजे से 05.00 बजे तक निर्वाचन से सम्बन्धित शिकायतें सर्किट हाउस चुर्क में मौजूद रहकर सुनेंगी। सामान्य प्रेक्षक श्रीमती जी. जया लक्ष्मी से मोबाइल नंबर 9236082780 टेलीफोन नंबर 05444-297712 पर संपर्क किया जा सकता है, इसके अलावा वह 22, 24, 27 और 29 मई को सर्किट हाउस सभागार में भी शिकायतें सुनेंगी।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment