धीमन सिंह ने आज CBSE द्वारा घोषित 12 वी के परिणाम में आदित्य पब्लिक स्कूल में किया टॉप ।

By:

On: Monday, May 13, 2024 1:09 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
आज घोषित हुए CBSE की कक्षा 12 के रिजल्ट में धीमन पुत्र श्री मनोज सिंह ने अपने स्कूल आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल -रेणुकूट में 95.8% अंक प्राप्त करके टॉप किया है ।


रेणुकूट निवासी से मनोज सिंह ( रेनुकूट प्रखंड अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद) ने क्राइम जासूस से बात करते ही बताया कि उनको लगभग 2:30 PM बजे स्कूल से फोन आया कि अपने बेटे धीमन को स्कूल ड्रेस में लेकर स्कूल आइए, उन्होंने बताया कि वह सोच में पड़ गए कि अब कोई नया विवाद तो नहीं हो गया उनके बेटे द्वारा विगत माह पूर्व कार ड्राइव कर कर स्कूल पहुचने पर उनको शिकायत सुनने को मिली थी , इसीलिए उनको डर सा लग रहा था पर जब उन्होंने फोन पर उपलब्ध स्कूल की मैडम को यह बताया कि उनका बेटा गाजियाबाद CUET एग्जाम देने गया है और मामला जानने की कोशिश की तब जाकर उनको पता चला कि उनका बेटा आदित्य बिरला पब्लिक स्कूल में 95.8℅ अंक पाकर अपने स्कूल में टॉप किया है इसीलिए प्रिंसिपल द्वारा उन्हें बुलाया जा रहा है ।उन्होंने बताया कि ऐसा सुनने की उम्मीद नहीं थी कि कंप्लेन की जगह कॉम्प्लिमेंट सुनने को मिलेगा, इसलिए बहुत अच्छा लगा। बच्चे ऐसे ही आगे बढ़ते रहे,तो माँ बाप को और क्या चाहिए। सूचना के बाद परिवार में एक हर्ष का माहौल बना हुआ है ।  रेणुकूट के चर्चित और शांत स्वभाव के श्री मनोज सिंह को उनके बेटे के द्वारा टॉप करने पर बधाई देने वालों का ताता लग गया।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment