14 मई से कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त स्कूलों में गर्मी की छुट्टी।

By:

On: Monday, May 13, 2024 12:25 PM

---Advertisement---

सोनभद्र/उत्तरप्रदेश।

भीषण गर्मी, लू एवं प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त विद्यालय 14 मई से रहेंगें बन्द

विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु शिक्षकों/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की प्रातः 07.30 से अपरान्ह 01.00 बजे तक विद्यालय में उपस्थिति होगी अनिवार्य ।

जिलाधिकारी श्री चन्द्र विजय सिंह ने अगवत कराया है कि भीषण गर्मी, लू एवं प्रतिदिन तापमान में वृद्धि होने के कारण बच्चों के स्वास्थ्य हित के दृष्टिगत जनपद के कक्षा-1 से 8 तक संचालित समस्त परिषदीय/राजकीय/सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त विद्यालयों में 14 मई,2024 से ग्रीष्मावकाश होने तक बच्चों के लिए अवकाश घोषित किया जाता है। लोकसभा सामान्य निर्वाचन,2024/दुद्धी विधान सभा उप निर्वाचन,2024 तथा छात्र नामांकन डी0बी0टी0, यू-डायस व अन्य विभागीय कार्यों के सम्पादन हेतु शिक्षकों/शिक्षामित्र/अनुदेशक/शिक्षणेत्तर कर्मियों की प्रातः 07.30 से अपरान्ह 01.00 बजे तक विद्यालय में उपस्थिति अनिवार्य होगी।

 

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment