आगामी पर्व नवरात्र व ईद उल फितर को लेकर की गई आवश्यक बैठक।

By:

On: Saturday, April 6, 2024 1:51 PM

---Advertisement---

रेनुकूट/सोनभद्र।
आज 6 अप्रैल को समय शाम 5 बजे रेनुकूट चौकी परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी अमित कुमार के द्वारा व थाना प्रभारी राजेश सिंह एवं रेनुकूट चौकी प्रभारी कमल नयन दुबे के उपस्थिति में आगामी पर्व के दृष्टिगत नवरात्र व ईद उल फितर को लेकर थाना व नगर क्षेत्र के हिंदू मुस्लिम दोनों समुदाय के गणमान्य नागरिकों के बीच एक आवश्यक पीस कमिटी की बैठक की गयी।
जिसमें नवरात्र व ईद के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई ।


पुलिस क्षेत्राधिकारी पिपरी के द्वारा सभी धर्म के लोगों को सरकारी गाइडलाइन से अवगत कराया एवं किसी प्रकार का ध्वनि उपकरण इस्तेमाल करने के पूर्व उसकी अनुमति लेने को कहा , साथ ही साथ उनके द्वारा इन त्योहारों को आपसी भाईचारा एवम आपसी सौहार्द के साथ मनाने की अपील की गयी। इस अवसर पर पिपरी नगर पंचायत अध्यक्ष दिग्विजय प्रताप सिंह , हिंडालको सिक्योरिटी डिपार्टमेंट से मेजर देवेंद्र ओंकार, नगर पंचायत रेणुकूट से मुन्ना प्रसाद, रेणुकूट व्यापार मंडल अध्यक्ष सूरज ओझा, रेणुकूट व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष सैयद अंसारी, रेणुकूट जमा मस्जिद के अध्यक्ष लियाकत अली खान, रेणुकूट मदरसा इस्लामिया से रियाज , दिनेश गुप्ता , नौशाद मियां, उमेश गुप्ता , अजीम खान आदि लोग शामिल दिखें ।

For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment