सिंगरौली /मप्र0 फरार चल रहे वारंटी को को बगदर पुलिस ने किया गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक महोदय सिंगरौली श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देश के पालन में एवं अति.पु.अ. श्री शिवकुमार वर्मा एवं एसडीओपी श्री आशीष जैन के मार्गदर्शन में व थाना प्रभारी गढवा निरीक्षक अनिल कुमार पटेल के नेतृत्व में चौकी प्रभारी बगदरा उनि खेलन सिंह करिहार टीम के साथ माननीय न्यायालय देवसर के प्रकरण क्र 1832/15 धारा 354,354(क),294,323 भादवि के फरार स्थाई वारंटी नागेश्वर कोल पिता श्यामलाल कोल उम्र 35 वर्ष निवासी नेवारी चौकी बगदरा थाना गढवा जिला सिंगरौली को जिला भदोही उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय देवसर पेश किया गया है।
महत्वपूर्ण योगदान:- निरी. अनिल कुमार पटेल, उनि खेलन सिंह करिहार, सउनि रमेश प्रसाद कोल, प्र.आर. 465 राजकुमार द्विवेदी, आर 504 जयप्रकाश पाल, आर. 649 कमलेश वर्मा ।

