*सरई पुलिस द्वारा चंद घंटे में किशोरी बालिका के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार

---Advertisement---

*सरई /सिंगरौली,मप्र  पुलिस द्वारा चंद घंटे में किशोरी बालिका के साथ बदसलूकी करने वाले व्यक्ति को किया गिरफ्तार*पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती निवेदिता गुप्ता के निर्देशन मे, अ0पु0अ0सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा व अ0अ0पु0 देवसर श्री राहुल कुमार सैयाम के मार्गदर्शन में थाना सरई को मिली बड़ी सफलता, 16 वर्षीय किशोरी बालिका के साथ छेडछाड करने वाला व्यक्ति को सरई पुलिस ने चंद घंटे मे किया गिरफ्तार*

*विवरण* – इस प्रकार है कि आज दिनांक 30.03.2024 को पीडिता द्वारा रिपोर्ट लेख कराई कि दिनाकं 19/03/2024 को शासकीय उ.मा. वि.बरका से परीक्षा के उपरांत वापस गृह ग्राम जाते समय रास्ते मे अकेली पाकर आरोपी महाबली सिंह पिता जगमोहन सिंह निवासी पीपरखाड द्वारा बुरी नियत से छेडछाड करने लगा, हल्ला गोहार करने पर आसपास के लोग आये तब तक आरोपी मौके से भाग गया । पीडिता की रिपोर्ट पर अप.क्र. 401/2024 धारा 354 ताहि. 7/8 पाक्सो एक्ट के तहत मामला पंजीबध्द कर विवेचना मे ली गई । वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशानुसार थाना प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह द्वारा गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 31/03/2024 को आरोपी महाबली सिंह पिता जगमोहन सिंह उम्र 19 वर्ष निवासी पीपरखाड को उसके निवास ग्राम के आसपास घेराबंदी कर चंद घंटे मे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत मे भेजा गया ।

*उल्लेखनीय योगदान* – निरीक्षक ज्ञानेन्द्र सिंह, उनि बालेन्द्र त्यागी ,उनि प्रियंका सिंह, प्र.आर. माधव प्रताप सिंह,आर.लोकेन्द्र सिंह, मनीष ठाकुर,म.आर.किरण की महत्वपूर्ण योगदान रहा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment