आचार संहिता लागू होते ही प्रशासन सक्रिय दीवारों विद्युत खंभो एवं सार्वजनिक जगहो पर लगे राजनीतिक दलों के बैनर पोस्टर को हटवाया।

---Advertisement---

अनपरा/ सोनभद्र।
2024 युपी में लोकसभा चुनाव के लिए चुनाव आयोग ने शनिवार को आदर्श आचार संहिता की घोषणा कर दी गई।

चुनाव आयोग की घोषणा के बाद पुलिस व प्रशासनिक महकमा पूरी तरह से सक्रिय हो गया। दुद्धी तहसील अंतर्गत अनपरा में नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी अर्चना यादव व अनपरा थाना प्रभारी राजेश सिंह द्वारा संयुक्त रूप से अनपरा नगर के मुख्य सड़कों के किनारे लगे सभी राजनीतिक पार्टियों के बैनर पोस्टर होर्डिंग,दीवार लेखन को लेकर अनपरा नगर क्षेत्र में मे भ्रमण किया गया, एवम सभी सड़कों के किनारे विद्युत खंबे, दीवारों पर लगे राजनीतिक पार्टियो के बैनर ,पोस्टर ,दीवार व सार्वजनिक स्थानों पर लिखे स्लोगन आदि को मिटाया गया।

               इस अभियान के दौरान लोगों से दोबारा सार्वजनिक स्थलों पर चुनाव प्रचार सामग्री न लगाने की हिदायत दी ,उत्तर प्रदेश में सात चरणों में मतदान होना है । ऐसे में प्रशासन आचार संहिता का पालन कराने के लिए सतर्क हो गई है। लोकसभा चुनाव की अधिसूचना जारी होते ही आचार संहिता का डंडा चलना सभी क्षेत्रों में शुरू हो गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा राजनीतिक दलों के होर्डिंग-बैनर व पोस्टर को हटवाया गया।अभियान के चलते पूरे अनपरा क्षेत्र में हड़कंप की स्थिति बनी रही। चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से कराए जाने और किसी तरह के पक्षपात से बचने के लिए अधिकारियों ने खुद की मौजूदगी में नगर मे पैदल मार्च कर सड़कों पर लगे होर्डिंग और बैनर हटवाए।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment