रेत लोड डम्फर सहित बैढ़न पुलिस ने किया जपत

---Advertisement---

 वैढन  / सिंगरौली (म.प्र.)
*श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय मो. यूसुफ कुरैशी (भापुसे) पुलिस अधीक्षक सिंगरौली द्वारा रेत माफिया के खिलाफ प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया जिस पर अ0पु0अ0सिंगरौली श्री शिव कुमार वर्मा , न0पु0अ0 विध्यंनगर श्री पी.एस. परस्ते, के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कोतवाली निरी. सुधेश तिवारी एवं उनकी गठित टीम द्वारा अवैध रेत उत्खनन पर प्रभावी कार्यवाही की गई ।
◆ विवरणः- दिनांक 08.03.24 को जरिये मुखबिर सूचना मिली कि रेण नदी से लाल रंग के डम्फर में अवैध रूप से रेत का उत्खनन कर परिवहन किया जा रहा है। मुखबिर सूचना पर थाना बैढ़न पुलिस द्वारा टीम गठित कर ग्राम ग्राम ओरगाई में रेड कार्यवाही कर आरोपी डम्फर चालक अजय बहादुर प्रजापति पिता रामधन प्रजापति उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम सिंगरौलिया के कब्जे से डम्फर क्र. MP66G2831 मय रेत के जप्त किया गया है। एवं आरोपी के विरूद्ध थाना बैढ़न में अप.क्र.360/24 धारा 379,414 भादवि व 4,21 खान एवं खनिज अधिनियम की धाराओं के तहत ट्रैक्टर ट्राली रेत सहित जप्त कर कार्यवाही की गई । प्रकरण में अवैध रेत उत्खनन एवं परिवहन में डम्फर क्र. MP66G2831 के वाहन स्वामी रवि प्रजापति पिता जागबली प्रजापति उम्र 31 वर्ष निवासी मकरोहर थाना बैढ़न जिला सिंगरौली (म.प्र.) को भी आरोपी बनाया गया है।

◆संपूर्ण कार्यवाही मे विशेष योगदानः- निरी.सुधेश तिवारी, सउनि विश्वनाथ रावत,आर.692 गजेन्द्र धाकड, आर 781 अखिलेश माझी की महत्तवपूर्ण भूमिका रही ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment