समस्त क्षेत्राधिकारीगण व थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा धार्मिक स्थलों का भ्रमण व थानों पर बैठक कर धर्मगुरुओं के साथ किया जा रहा समन्वय ।

---Advertisement---

 

श्रृंगार गौरी ज्ञानवापी प्रकरण, हिंदू संप्रदाय का प्रमुख स्नान पर्व मौनी अमावस्या व शुक्रवार जुमा की नमाज के दृष्टिगत जनपद में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किया।
अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय श्री कालू सिंह सोनभद्र द्वारा क्षेत्राधिकारी श्री राहुल पाण्डेय के साथ थाना रॉबर्ट्सगंज पर, क्षेत्राधिकारी श्री राहुल पाण्डेय द्वारा थाना चोपन पर ,क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार द्वारा उपजिलाधिकारी श्री सुरेश राय के साथ सयुक्त रूप से अनपरा थाने पर , क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री अमित कुमार के द्वारा चौकी रेनुकूट पर , क्षेत्राधिकारी दुद्धी द्वारा कोतवाली दुद्धी पर एवम जनपद से सभी थाना प्रभारियों एवम चौकी प्रभारियों द्वारा अपने अपने थानों एवम चौकियों पर धर्मगुरुओं के साथ शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की गई। इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण थाना/चौकी प्रभारियों द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत धार्मिक स्थलों का भ्रमण कर व थानों पर सर्व सम्प्रदाय के धर्मगुरुओं के साथ पीस कमेटी की बैठक का आयोजन कर सभी से शांति व सद्भाव बनाए रखने की अपील की जा रही है।
सोशल मीडिया सेल टीम द्वारा भड़काऊ सोशल मीडिया पोस्ट व वीडियो बयान जारी करने, साजिश रचने व माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर लगातार पैनी नजर रखी जा रही है। ऐसे शरारती तत्वों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील की जा रही है कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की जरूरत नहीं है इससे आपका ही नुकसान होगा। किसी भी सूचना पर तत्काल पुलिस प्रशासन को सूचना दें। पुलिस चुस्ती व मुस्तैदी से अपना काम करेगी पुलिस द्वारा हर कार्यवाही बिना किसी भेदभाव के अमल में लाई जाएगी। सोनभद्र पुलिस शांति व सद्भाव बनाए रखने के लिए दृढ़ संकल्पित है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment