दुद्धी क्षेत्र के कई विद्यालयों मे बीएसए के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। मंगलवार को क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों मे जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी सोनभद्र नवीन पाठक ने आकस्मिक निरीक्षण किया।बीएसए के निरीक्षण के दौरान दुद्धी क्षेत्र के कई स्कूलों के अध्यापकों की पोल खुल गई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को जिला बेसिक अधिकारी दुद्धी विकास खण्ड दुद्धी के दौरे पर थे कि उन्होंने आधा दर्जन विद्यालयों का क्रमशः कंपोजिट विद्यालय हथवानी, प्राथमिक विद्यालय साउडीह, प्राथमिक विद्यालय हथवानी 2, कंपोजिट विद्यालय गड़दरवा, प्राथमिक विद्यालय प्राऊनशीला, प्राथमिक विद्यालय बीड़र का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण मे कंपोजिट विद्यालय हथवानी के सहायक अध्यापक संजय कुमार, अनुदेशक दिनेश व शिवाजी तथा प्राथमिक विद्यालय प्राऊनशीला के सहायक अध्यापक पंकज कुमार चौधरी अनुपस्थित पाए गए। अपने उत्तरदायित्यों के प्रति लापरवाही बरतने के क्रम मे संबंधित शिक्षक/अनुदेशक का वेतन/मानदेय रोका गया। सभी विद्यालयों मे छात्र उपस्थिति व शिक्षा की गुणवत्ता ठीक पाए जाने पर संबंधित प्रधानाध्यापक, प्रभारी प्रधानाध्यापकों का प्रशंसा करते हुए और बेहतर करने के लिए प्रोत्साहित किया गया | खासकर प्राथमिक विद्यालय बीड़़र मे छात्र उपस्थिति और शैक्षिक गुणवत्ता , भौतिक परिवेश बेहतर पाया गया। जिसपर बीएसए ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र मे बेहतर कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाएगा | जबकि लापरवाही बरतने पर कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment