रवि सिंह,
(दुद्धी सोनभद्र)राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी में आज आईटी इनफार्मेशन के तहत अध्यनरत बालिकाओं को आधुनिक तकनीकी शिक्षा को लेकर जागरूक किया गया,इस दौरान बताया गया कि आज का समय टेक्नोलॉजी का है।इस आधुनिक युग में बिना तकनीकी शिक्षा व इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी के कोई कार्यसंभव नहीं है।
इस युग में बिना कंप्यूटर के जानकारी के कोई भी कार्य कर पाना बिल्कुल असुविधा पूर्ण है ।इस अवसर पर प्रेमचंद कुशवाहा,आईटी के शिक्षक मनीष कुमार तथा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज दुद्धी की सहायक प्रधानाचार्य डॉ रितिका श्रीवास्तव. रचना.शोभा.कुसुम. वर्षा.सहित समस्त कर्मचारी मौजूद है।

