*सरफुद्दीन संवाददाता सलखन*
सलखन सोनभद्र।चोपन विकासखंड के अंतर्गत बस कटवा लालगंज संपर्क मार्ग पर 15 दिन पहले पीडब्ल्यूडी द्वारा पेंटिंग का काम कराया गया काम की गुणवत्ता को लेकर निर्माण के समय ही ग्रामीणों ने विरोध किया परंतु उनकी एक न सुनी गई आलम यह है की हल्की बरसात होते ही सड़क में बड़े-बड़े गड्ढे बन गए तथा सड़क पूरी रूप से क्षतिग्रस्त हो रही हो गई है ग्रामीणों की माने तो निर्माण के समय ही गुणवत्ता को लेकर ठेकेदार व जे ई को सूचित किया गया परंतु किसी प्रकार का सुधार नहीं हुआ जिसके परिणाम स्वरुप सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए सड़क की गिट्टी पूरी तरह से उखड़ गई है
क्षेत्रीय लोगों ने जिला अधिकारी से जांच कर कठोर कार्रवाई की मांग की है जिससे भविष्य में बनने वाली सड़कों में किसी प्रकार की खामियां ना रहे तथा इस सड़क को पुनः रिपेयर करने की मांग की गई है बताते चलें कि इसी मार्ग से दर्जनों गांव का आवागमन है जो मुख्य राजमार्ग से जोड़ती है इस मार्ग से स्कूली बच्चे भी स्थानीय बाजार चोपन शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं यह सड़क पैदल चलने लायक भी नहीं रह जाएगी यदि इसे पुनः रिपेयर न कराया गया

