सेराजुल हुदा
दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय दुद्धी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत डूमरडीहा गांव मे मुख्य मार्ग पर बड़े – बड़े गड्ढे होने के कारण एक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया , जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गया । मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डूमरडीहा गांव मे मुख्य मार्ग पर कनहर सिचाई परियोजना के द्वारा बनाएं जा रहे नहर के चलते बीते कई वर्षों से सड़क ऊबड़ खाबड़ गढ्ढे में तब्दील हो गया है | जिसके कारण बाइक अचनाक से अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके साथ ही बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुँचे परिजनों द्वारा घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल पहुँचाया गया |

