शिक्षकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण हुआ प्रारम्भ,पढ़ाया पाठ

---Advertisement---

 

मुस्तकीम खान,

केकराही/सोनभद्र
निपुण भारत मिशन के अंतर्गत करमा ब्लॉक के शिक्षकों का भाषा व गणित का चार दिवसीय प्रशिक्षण दो बैच बनाकर बीआरसी करमा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय केकराही पर शनिवार को शुरू हुआ।कार्यक्रम का शुभारम्भ खण्ड शिक्षा अधिकारी अरविंद कुमार ने मां सरस्वती की पूजा- अर्चन करके किया गया। उन्होंने शिक्षकों को अच्छा प्रशिक्षण करने का मार्गदर्शन करते हुए सफलता पूर्वक ट्रेनिंग पूर्ण करने की शुभकामनाएं दी।खण्ड शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शिक्षकों का यह प्रशिक्षण निपुण भारत मिशन के अंतर्गत कराया जा रहा है जो वर्तमान समय मे निपुण लक्ष्य के दृष्टिकोण से बहूत ही महत्वपूर्ण है।इसकी सहायता से शिक्षक अपने शिक्षण कार्य को और बेहतर बना सकेंगे तथा बच्चों का भविष्य बेहतर करने में यह काफी सहायक होगा।इस मौके पर सन्दर्भदाता के रूप में एआरपी राजकुमार मौर्य, नवीन राय, दिनेश सिंह, राधेश्याम पाल, अखिलेन्द्र प्रताप सिंह व तकनीकी सहायक आशीष निरंजन,सुषमा सुक्ला,स्मिता पाल,भगवानी,गरिमा सिंह,अनुराधा सिंह,विमला देवी, नितेश कुमार सहित प्रशिक्षार्थी के रूप में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment