समाधान दिवस के अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर0पी0 सिंह”

---Advertisement---

घोरावल/सोनभद्र।  शासन के निर्देशानुसार जनता की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण हेतु परिक्षेत्र के समस्त तहसीलों पर सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विंध्याचल परिक्षेत्र मीरजापुर “आर.पी. सिंह” द्वारा जनपद सोनभद्र के तहसील घोरावल में फरियादियों की समस्या सुनकर समाधान का भरोसा दिलाया तथा अधीनस्थों को निर्देश दिया कि शिकायतों के निस्तारण की गुणवत्ता का भी ध्यान रखा जाए, समाधान ऐसा करें कि फरियादी संतुष्ट हो जाए और उन्हें दोबारा शिकायत करने की जरूरत न पड़े एवं यह भी निर्देश दिया कि जनशिकायतों का निस्तारण शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाले बिंदुओं में से एक है, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता न बरती जाए। राजस्व से सम्बन्धित प्रकरणों में राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा समयबद्ध और गुणवत्तापूर्वक निस्तारण निर्धारित समयावधि के अंदर किए जाए तथा शिकायतों का निस्तारण कागजों तक सीमित ना हो, शिकायतकर्ता की शिकायत का वास्तविक निस्तारण हो। भूमि विवाद, चकरोड व अवैध कब्जा आदि की शिकायतों का निस्तारण राजस्व व पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर जाकर करें। संबंधित थाना प्रभारी को असामाजिक तत्वों को चिन्हित करते हुए निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने का निर्देश दिया गया।
इस दौरान अपर पुलिस अधीक्षक नक्सल, उपजिलाधिकारी घोरावल, क्षेत्राधिकारी घोरावल सहित पुलिस एवं राजस्व के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment