फाँसी के फंदे से लटक कर युवक ने देदी जान घर मे मचा कोहराम

---Advertisement---

बाग्घा सिंह,

बीजपुर(सोनभद्र) थाना क्षेत्र के ग्राम सभा जरहा टोला राजो निवासी एक युवक ने शुक्रवार की रात्रि अपने घर में गमछा के सहारे बडेर में लटक कर आत्महत्या कर लिया ।शनिवार की सुबह परिजनों को जानकारी होते ही घर मे कोहराम मच गया।घटना की सूचना ग्राम प्रधानपति बिनोद भारती ने बीजपुर पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को फंदे से उतार कर कब्जे में लेकर पंचनामे की कार्रवाई के पश्चात पोस्टमार्टम के लिए दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक पंकज पाण्डेय ने बताया कि दिलीप कुमार 28 वर्ष पुत्र रामकेश्वर ग्राम सभा जरहा टोला राजो पारिवारिक उलझनों की वजह से तनाव में रह रहा था उसने पड़ोस के किसी मांगलिक कार्य क्रम में भोज खाकर घर रात्रि में आया और सोने चला गया जब सुबह परियोजना में ड्यूटी जाने के लिए नहीं उठा तो परिजन उसे जगाने के लिए उसके कमरे में गए तो दिलीप का शव फांसी के फंदे पर लटका देख दहाड़ मार कर रोने चिल्लाने लगे आवाज सुन कर आस पास के लोगो की भीड़ इकट्ठा हो गई।परिजनों ने इसकी सूचना ग्राम प्रधान को दी उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामे की करवाई के पश्चात पोस्टमार्टम करने के लिए दुद्धी सीएचसी भेज दिया वही पुलिस अन्य पहलुओं की जांच और विधिक कार्रवाई में जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment