विषाक्त पदार्थ के सेवन से 55 वर्षीय वृद्धा की हुई मौत, मचा कोहराम

---Advertisement---

रवि सिंह

(दुद्धी सोनभद ) कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम बघाडू के जरहा टोला वार्ड न 07 में बीते शाम किसी बात को लेकर अधेड़ महिला फुलेश्वरी उम्र लगभग 55 वर्ष पत्नी स्वर्गीय रामदेव ने घर में रखे विषाक्त पदार्थ का सेवन कर लिया, जिससे उसकी हालत बिगड़ गई ,घर के परिजनों को जब इसकी जानकारी हुई तो आनन फानन में निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा इलाज करने हेतु भर्ती कर लिया गया था,कि आज लगभग दोपहर 1:00 बजे वृद्धा महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। जिसकी मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया वहीं महिला की मौत की जानकारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सक बीके सिंह के द्वारा मेमो के माध्यम से स्थानीय प्रशासन को सूचना दी गई सूचना पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने शव को कब्जे में ले पंचनामा कर पीएम हेतु मर्चरी भेजवा दिया एवं अग्रिम कार्रवाई में पुलिस जुट गई।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment