अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत कोटा के टोला हरीयरी में चालीस वर्षीय महिला की संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, मौके पर थानाध्यक्ष समेत पुलिस कर्मी मौजूद जांच में जुटे। मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को चोपन थानाध्यक्ष ने बताया कि ग्राम पंचायत कोटा के टोला हरीयरी में मृतक सुगवतीं देवी उम्र लगभग 40 वर्ष पत्नी बाबू लाल चेरो निवासी हरीयरी कानों पान ग्राम कोटा के घर से लगभग सौ मीटर दूरी पर संदिग्द अवस्था में शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फ़ैल गई वहीं सूचना पाकर तत्काल मौके पर पहुंचे चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह ने जांच करते हुए मृतक महिला के शव कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु जिला- चिकित्सालय लोढ़ी भेजवाया।

