नशीली दवाओं के तस्करी का केंद्र बिंदु बना सेवकामोड

---Advertisement---

बग्घा सिंह,

बीजपुर (सोनभद्र) थाना क्षेत्र के कस्बे चट्टी चौराहे पर संचालित कुछ तथाकथित मेडिकल स्टोर वर्तमान समय प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ और नशीली दवाओं की तस्करी का केंद्र बिंदु बने हुए हैं। सूत्रों पर भरोसा करें तो कुछ चुनिंदा मेडिकल स्टोर से प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ और नशीली दवाओं की खेप चोरी छिपे छत्तीसगढ़ प्रान्त के अम्बिकापुर, रायपुर , बिलासपुर, बलरामपुर ,सूरजपुर सहित अनेक जनपद में चल रही तस्करी से चर्चा में आए मेडिकल स्टोर संचालक सुर्खियों में हैं। बताया तो यहाँ तक जा रहा है कि विभागीय मिली भगत से यह गोरखधंधा पिछले तीन चार वर्ष से अपने सबाब पर है। जानकारों की माने तो प्रतिबंधित कफ़ सिरफ़ वोनरेक्स, कोड़ीस्टार , कोरेक्स ,डाईलेक्स जैसी नशीली दवाओं की महीने में करोड़ों की अंतरप्रांतीय स्तर पर सप्लाई होती है। सूत्र बताते हैं कि यूपी बार्डर के छ.ग. बलंगी ,रघुनाथपुर, कमलपुर, वाड्रफनगर में इन दवाओं के दलाल डेरा डाल कर बैठे रहते है। बताया जाता है कि धंधे के संचालन में स्थानीय पुलिस की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है।भारत मे पूर्णरूप से प्रतिबंधित इन्शान के किड़नी को डैमेज करने वाला यह जानलेवा जहर कुछ महीने पहले मध्यप्रदेश बार्डर के जंगली रास्ते होते हुए छत्तीसगढ़ ले जाई जा रही थी जब मुखबिर की सूचना पर बलसोता एमपी पुलिस और बिहारपुर छ. ग. पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार भी किया था लेकिन मामला लेदेकर रफादफा हो गया।धंधेबाज लोगों की बात पर गौरकरें तो लगभग पचास रुपये की नशे की शीशी तस्कर सौ रुपये में खरीद कर छत्तीसगढ़ में दो सौ से तीन सौ में बेचते हैं यही कारण है कि कल तक स्थानीय परियोजना में काम करने वाला मजदूर आज लक्जरी वाहन से चल रहा है और और दूसरे के मेडिकल स्टोर पर नौकरी करने वाला दिहाड़ी श्रमिक चंद महीने में अपना मेडिकल स्टोर खोल कर लक्जरी वाहन से सफर कर रहा है।अगर विभाग निष्पक्ष रूप से गोपनीय जाँच करें तो कुछ सफेद पोश तथाकथित नेता गाड़ी में झंडा और बोर्ड लगा कर चलने वाले की गर्दन फंस सकती है।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment