राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

ओबरा/सोनभद्र। आज दिंनाक 24 जनवरी 2024 को राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय ओबरा सोनभद्र में राष्ट्रीय मतदाता दिवस के उपलक्ष्य में शपथ ग्रहण कराया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ प्रमोद कुमार ने कहा कि 25 जनवरी को शासकीय अवकाश के कारण आज ही राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने हेतु प्रस्तावित है । इसके उपरांत उन्होंने सभी को शपथ ग्रहण कराई। कार्यक्रम का संचालन करते हुऐ वनस्पति विभाग के प्राध्यापक डॉ महीप कुमार ने एक वोट के महत्व की चर्चा की। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राध्यापक डॉ महेंद्र प्रकाश, डॉ संतोष कुमार सैनी, श्री राजेश प्रसाद, श्री उपेंद्र कुमार, डॉ अमूल्य कुमार सिंह, डॉ विभा पांडेय, डॉ बीना यादव, डॉ विजय प्रताप यादव, डॉ वैशाली शुक्ला, डॉ सचिन कुमार, श्रीमती अंजलि मिश्रा एवं डॉ तुहार मुखर्जी के साथ साथ कर्मचारीगण प्रमोद केशरी, धर्मेंद्र कुमार, अरुण कुमार एवं भारी संख्या में छात्र छात्राएं उपस्थित रहें।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment