राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जन जन तक पहुँचाने का लिया संकल्प

---Advertisement---

सेराजुल होदा,,

दुद्धी| स्थानीय क़स्बा के वार्ड नं 10 में स्थित रमाशंकर यादव के घर पर रविवार को कांग्रेस की विधानसभा स्तरीय बैठक प्रदेश प्रवक्ता अजित तिवारी के अध्यक्षता में सम्पन्न हुई | बैठक में आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत करने का टिप्स दिया गया| वहीं राहुल गाँधी द्वारा चलाये जाने वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा को संदेश घर घर तक पहुँचाने की बात कही जिस पर सभी कांग्रेसी जनों ने संकल्प भी लिया| बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता श्री तिवारी ने कहा कि जनता के साथ हो रहे अन्याय उत्पीड़न के खिलाफ कांग्रेस पार्टी खड़ी है और उनकी हक हकूक की लड़ाई लड़ेगी| इसके आलावा अन्य वक्ताओं ने भी आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर संगठनात्मक बैठक में पार्टी के मजबूती पर पर विचारों को साझा किया और एक मत होकर कांग्रेस के उम्मीदवार को जिताने का संकल्प लिया |
इस मौके पर जिला सचिव रामशंकर यादव , जिला सचिव अरुण चौबे,सुनील तिवारी , जिला सचिव रामसागर एडवोकेट ,शारद पनिका , ब्लॉक अध्यक्ष सुनील तिवारी , विनोद कुमार मौर्या , लक्षमण प्रसाद ,संतोष कुमार , श्री राम शर्मा ,एमयू खान ,परमानन्द कुशवाहा ,अनिल कुमार सहित काफी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता मौजूद रहे|

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment