नाली निर्माण का एसडीएम सुरेश राय ने औचक निरिक्षण.

---Advertisement---

रवि सिंह,,

दुद्धी, सोनभद्र। कस्बे के रामनगर वार्ड न.10 में नगर पंचायत द्वारा कराए जा रहे नाली निर्माण का एसडीएम सुरेश राय ने औचक निरिक्षण किया। एसडीएम के मौके पर पहुंचने से निर्माण कार्य देख रहें लोग सकते में आ गए एसडीएम ने नाली निर्माण के बारे में नगर वासियों से जानकारी ली। लोगों ने बताया कि नाली का निर्माण काफ़ी धीमी गति से हो रहीं हैं तथा नाली निर्माण के बाद उसको पूरी तरह ढका नहीं जा रहा हैं जिससे दुर्घटना की संभावना बनी रहती हैं। वही मौके पर मौजूद आनंद जायसवाल उर्फ मोनू एवं अजीत ने बताया कि लोगों के घरों का पानी नाली में निकलना हैं, लेकिन नाली का लेबल ऊपर होने और घरों का लेबल कम होने के कारण नाली का पानी घर में घुसने की आशंका जतायी और कहा कि बरसात में ये नाली हम लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकती हैं। और नाली बिना नापी कर बनाया जा रहा है।
नगर वासियों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम ने मौके पर उपस्थित नाली निर्माण से जुड़े लोगों से कहा कि जन समस्याओं का निस्तारण करते हुए नाली का निर्माण किया जाए। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि आप लोगों की समस्याओं का समाधान कराया जायेगा। इस मौके पर आनंद जायसवाल अजीत चंद्रवंशी नगर पंचायत के उमेश अग्रहरि समीर अग्रहरि कार्यालय प्रभारी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment