चोपन पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 02 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द-

---Advertisement---

अशोक मद्देशिया, चोपन/ सोनभद्र ,पुलिस द्वारा खोये/गिरे हुए 02 अदद मल्टीमीडिया मोबाइल को बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द-आवेदक 1. चन्दन गुप्ता पुत्र सुदेश्वर प्रसाद गुप्ता निवासी नई बस्ती डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र, 2. राहुल गुप्ता पुत्र स्व0 राजेन्द्र प्रसाद गुप्ता निवासी सलखन बरवा टोला थाना चोपन जनपद सोनभद्र का मोबाइल कही गिर गया था, जिसकी सूचना आवेदक द्वारा थाना चोपन पुलिस को दी गयी तो पीड़ित के खोये हुये मोबाइल की डिटेल थाना चोपन पुलिस द्वारा यूपी कॉप एप्लीकेशन के माध्यम से https://www.ceir.gov.in/ पोर्टल पर दर्ज कराया गया ।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र डॉ0 यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन में जनपद में खोये/ गिरने से सम्बन्धित मोबाइल सेट की बरामदगी करने हेतु जनपद के समस्त थानों पर मोबाइल रिकवरी टीम गठित किया गया। आज दिनांक-19.01.2024 को थाना चोपन पुलिस टीम द्वारा कठिन परिश्रम करते हुये मल्टीमीडिया मोबाइल को सफलता पूर्वक बरामद कर दोनों मोबाइल स्वामियों को सुपुर्द किया गया । जिसपर मोबाइल स्वामी एवं आमजन द्वारा पुलिस टीम की कोटि-कोटि प्रशंसा की गयी ।

*बरामद करने वाली टीम का विवरण –*
1. प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह थाना चोपन सोनभद्र ।
2. कम्प्यूटर आपरेटर सत्येन्द्र पटेल थाना चोपन सोनभद्र ।
3. का0 सुनील कुमार यादव थाना चोपन सोनभद्र ।
4. म0का0 शकुन्तला सरोज थाना चोपन सोनभद्र।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment