म्योरपुर/सोनभद्र – यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन (यूजीसी नेट )2023 की परीक्षा में 190 अंक हासिल कर म्योरपुर की बेटी ने अपने गांव का नाम रौशन किया है।यूजीसी नेट की परीक्षा पास कर असिस्टेंट प्रोफेसर बनी म्योरपुर की बेटी श्वेता कुमारी पुत्री सोनाबच्चा अग्रहरी को बधाई देने वालो का तांता लगा हुआ है।म्योरपुर निवासी सोनाबच्चा अग्रहरी अपनी बेटी की सफलता पर अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे है।पिता सोनाबच्चा अग्रहरी ने बताया कि उनकी बेटी ने हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की शिक्षा म्योरपुर बिड़ला विद्या मंदिर इंटरमीडिएट कालेज से प्राप्त किया
इसके बाद बीए, बीएड, एमए ,एमएड की डिग्री बीएचयू वाराणसी से प्राप्त किया।इसके बाद वाराणसी में ही रहकर यूजीसी नेट की तैयारी कर रही थी और तीसरे अटेम्प में सफलता प्राप्त किया है।उन्होंने बताया कि बचपन से ही उसकी पढ़ाई में काफी रुचि थी और पढ़ाई के बदौलत ही वह आज असिस्टेंट प्रोफेसर बनी है।पूरा परिवार उसकी सफलता से अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है।

