प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली के सहयोग से जरुरतमंद/असहाय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा/कम्बल किया गय वितरण ~

---Advertisement---

शक्तिनगर/सोनभद्र  प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली के सहयोग से जरुरतमंद/असहाय लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवा/कम्बल किया गय वितरण ~आज दिनांक 19.01.2024 को प्रभारी निरीक्षक शक्तिनगर द्वारा एनटीपीसी सिंगरौली के सहयोग से ठंड से बचाव हेतु थाना शक्तिनगर क्षेत्र के जरुरतमंद/असहाय लोगों को 80 कम्बल का वितरण किया गया और साथ ही साथ उपस्थित सभी लोगो का स्वास्थ्य परीक्षण कर रोग से निजात हेतु दवा भी वितरण किया गया । उपस्थित लोगों से वार्ता करते हुए उनकी मूलभूत समस्याओं के बारे में जानकारी कर उनका हरसम्भव निराकरण कराये जाने का भरोसा दिलाया गया एवं लोगों से अपील की गयी कि भयमुक्त होकर किसी के बहकावे में न आते हुए मुख्य धारा में रहकर पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें । इसके अतिरिक्त स्थानीय लोगों को बच्चों की शिक्षा पर विशेष ध्यान देते हुए उन्हें अच्छी शिक्षा उपलब्ध कराये जाने हेतु प्रेरित किया गया, जिससे कि उनको भविष्य में रोजगार के अवसर मिल सके ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment