सिक्खों के दसवें गुरु गोविंद सिंह जी की 357 वां प्रकाशोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा।

---Advertisement---

 

अशोक मद्धेशिया
संवाददाता

चोपन/सोनभद्र। सिख पंथ के दसवें गुरु गुरुगोविंद सिंह की जयंती पर स्थानीय गुरुद्वारे में सर्वप्रथम विशाल लंगर का आयोजन किया गया जिसमें शामिल होकर सैकड़ो श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद चखा। वहीं नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली,सुनील तिवारी को कमेटी के द्वारा सरोपा देकर सम्मानित किया गया। ततपश्चात नगर में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कीर्तनमयी शोभायात्रा गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा से शुरू होकर नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई पुन: वहीं पर जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा का नगर में जगह-जगह स्वागत किया गया। रास्ते में तमाम श्रद्धालुओं ने सबीलें लगाकर शोभायात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराई और प्रसाद वितरण किया। शोभा यात्रा के आगे सिख युवक गदका आदि करतब दिखा रहे थे। इसमें शामिल पंच प्यारे शोभायात्रा का आकर्षण का केंद्र रहे। गुरु गोविंद सिंह जयंती पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा द्वारा महिला-पुरुष बच्चों ने कीर्तन-भजन के साथ सैकड़ों से उपर की संख्या में नगरवासियों के संग निकाली गई शोभायात्रा यादगार बना। इसमें सिख सुमदाय के सैकड़ो महिला पुरुष और बच्चे शामिल हुए। शोभा यात्रा के आगे पंच प्यारों का दल चल रहा था। जो आकर्षण का केंद्र रहा। मुगलसराय से आये युवकों के एक समूह ने तरह तरह के करतब दिखाकर लोगों को हैरत में डाल दिया। महिलाएं शब्द-कीर्तन करती चल रही थीं। बच्चे गुरुवाणी गा रहे थे। शोभा यात्रा में भव्य तरीके से सजे वाहन शामिल थे। शोभायात्रा के बीच गुरु ग्रंथ साहिब की सवारी भी शामिल थी। इसके पीछे रागी जत्थे शबद कीर्तन करते चल रहे थे।संगत में रावट्सगंज, ओबरा डाला के सिख समुदाय के लोग उपस्थित रहे शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से होते हुए प्रीतनगर, स्टेशन रोड, मेन रोड होते हुए फिर गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। शोभायात्रा के लिए गुरुद्वारे को भव्य रूप से सजाया गया था। जगह-जगह शिविर लगाकर श्रद्धालुओं ने शोभायात्रा का स्वागत किया। शोभायात्रा में गुरूद्वारा इण्टर कालेज के प्रबंधक सतनाम सिंह, सिरमौर सिंह,केशर सिंह,दीपक सिंह, त्रिलोचन सिंह, कवलजीत सिंह, बलविंदर सिंह,जितेंद्र सिंह महताब सिंह,पतविन्दर सिंह,अजीत सिंह, जायसवाल, मयंक सिंह, दलबीर सिंह,अमन,सहित गुरूद्वारा इंटर कॉलेज के स्काऊट के बच्चे आदि लोग उपस्थित रहे।
वहीं सुरक्षा व्यवस्था की दृष्टि को लेकर थाना प्रभारी निरीक्षक विश्व नाथ प्रताप सिंह पुलिस-बल के साथ चाक-चौबंद और चक्रमण करते नजर आएं।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment