09 राशि गोवंश के साथ तीन अभियुक्तों को पशु क्रूरता के आरोप मे पुलिस ने किया गिरफ्तार ||

---Advertisement---

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र | जनपद सोनभद्र के पुलिस अधीक्षक डा० यशवीर सिंह के कुशल निर्देशन मे जगह -जगह चलाये जा रहे चेकिंग अभियान व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्वेक्षण के तहत दुद्धी कोतवाली अंतर्गत अमवार क्षेत्र मे मंगलवार को संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनो की चेकिंग के दौरान कुल 09 राशि गोवंश के साथ तीन नफर अभियुक्तगण को पुलिस ने पकड़ा और न्यायालय को भेजा। इस संबंध थानाध्यक्ष नागेश सिंह रघुवंशी ने बताया कि उक्त मामले मे धारा 3/5A गोवध अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम के तहत चार अभियुक्त जयमंगल खरवार पुत्र जटाशंकर निवासी नगवां थाना दुद्धी, रुपलाल पुत्र रामकिशुन खरवार निवासी नगवां थाना दुद्धी, सुखलाल यादव पुत्र स्व कालीचरन निवासी जपला थाना दुद्धी, मु० हुसैन पुत्र अज्ञात निवासी खाला थाना धुरकी जिला गढ़वा, झारखण्ड का पंजीकृत किया गया | जिसमे अभियुक्तगण जयमंगल खरवार पुत्र जटाशंकर , रुपलाल पुत्र स्व० रामकिशुन खरवार, सुखलाल यादव पुत्र स्व कालीचरन, उपर्युक्त 03 को 3/5A गोवध अधिनियम व 11 पशु क्रूरता अधिनियम के तहत छत्तीसगढ़ बार्डर से गिरफ्तार कर न्यायालय को भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली टीम मे थानाध्यक्ष नागेश कुमार रघुवंशी एवं उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह आदि शामिल रहे।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment