35 रनो से मुगलसराय को पराजित कर दुर्गापुर की टीम पहुँची सेमीफाइनल मे ||

---Advertisement---

 

सेराजुल हुदा

दुद्धी / सोनभद्र। स्थानीय टाउन क्रिकेट क्लब के खेल मैदान आज मंगलवार को दुर्गापुर एवं मुगलसराय के बीच मैच क्रिकेट मैच खेला गया। मैच के बाबत जानकारी देते हुए अध्यक्ष जबी़ खां ने बताया कि पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दुर्गापुर की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों मे 6 विकेट खोकर 256 रन बनाये। जिसमे अंकित ने नाबाद 73 रन की पारी खेली ,शैलेश ने 50 रन तथा विश्वजीत ने 47 रन की पारी खेली। गेंदबाजी करते हुए मुगलसराय के खिलाड़ी ज्ञान्स ने 3 विकेट तथा अरमान और योगेश ने 1-1 विकेट हासिल किया।
दूसरी पारी मे बल्लेबाज़ी करते हुए मुगलसराय की टीम ने 18.5 ओवर मे 10 विकेट खोकर 221 रन पर ही सिमट गई। जिसमे सुभम ने शानदार 136 रन की पारी खेली,अश्विन ने 33 रन और अरमान ने 17 रन बनाये।
इस तरह से दुर्गापुर की टीम ने मुगलसराय की टीम को 35 रनो से हराकर सेमी फाइनल मे प्रवेश कर गई। दुर्गापुर टीम के नाबाद बल्लेबाज अंकित को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गया। बुधवार को दुर्गापुर और सिंगरौली के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जायेगा |

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment