ब्रेकिंग,,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष के ऊपर जानलेवा हमला ,हालत गंभीर अस्पताल में भर्ती

---Advertisement---

ब्रेकिंग,,

रवि सिंह,

(विंढमगंज सोनभद्र)विंढमगंज थाना क्षेत्र के अंतर्गत हरपुरा गांव में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष (भाजपा )रफीउल्लाह अंसारी पुत्र नसरुल्लाह ग्राम हुम्मेलदोहर के ऊपर हरपुरा गांव में लगे मकर संक्रांति के मेले में कुछ लोगों ने जबरन मारपीट किया और चाकू से हाथ पर प्रहार कर घायल कर दिया, जिससे उनके दाये हाथ से काफी खून बहने लगा और हालत गंभीर हो गई , जिन्हें लोगों की मदद से एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी में लाकर भर्ती कराया गया जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा इलाज जारी है। वही मंडल उपाध्यक्ष के ऊपर हुए जानलेवा हमले की जानकारी होते ही भाजपा कार्यकर्ताओं की अस्पताल में भीड़ उमड़ने लगी।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment