शक्तिनगर सोनभद्र। स्थानीय थाना अंतर्गत राजकिशन बस्ती के समीप अज्ञातवाहन की चपेट में आने से 23 वर्ष से युवक की मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को संजीवनी चिकित्सा ने लाया जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक मृतक प्रेम कुमार भारती उम्र लगभग 23 वर्ष पुत्र राम लल्लू भारती सह परिवार सहित कोहरौलिया शिव मंदिर दर्शन करने के लिए आए थे दर्शन के बाद सब परिवार घर वापस अनपरा की ओर लौट गए और प्रेम कुमार शक्तिनगर की तरफ चला गया की राजकिशन बस्ती के समीप अज्ञात वाहन से दुर्घटना घट गई जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं उप निरीक्षक मनीष द्विवेदी ने बताया कि मृतक के पिता राम लालू के तहरीर पर अज्ञात वाहन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है फिलहाल पुलिस जांच पड़ताल में जुटी हुई है।
अज्ञात वाहन की चपेट में आने से 23 वर्षीय युवक की हुई मौत।
By: वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)
On: Sunday, January 14, 2024 3:01 PM
---Advertisement---

