रांची को दो विकट से हराकर सेमीफाइनल में पहुची दुद्धी की (बी) टीम।

---Advertisement---

रवि सिंह,

दुद्धी। रविवार को टाउन क्लब मैदान पर दुद्धी बी और रांची के बीच क्रिकेट मैच खेला गया। टॉस दुद्धी बी के कप्तान निशांत ने जीता और पहले गेन्दबाजी करने का फैसला किया।किया।
पहले बल्लेबाज़ी करते हुए रांची के टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 07 विकेट खोकर 208 रन बनाये। जिसमे धनंजय ने 60 रन बनाये, शानू ने 47 रन बनाये,विजय ने 28 रन बनाये तथा आनंद ने 20 रन की पारी खेली।गेंदबाज़ी करते हुए दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी नागेंद्र व अजय ने 2-2 विकेट हासिल किया। जमशेद व आयाज ने 1-1 विकेट हासिल किया।

दूसरी पारी में बल्लेबाज़ी करते दुद्धी बी टीम ने 18.1 ओवर में 8 विकेट खोकर 211 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली।जिसमें जमशेद ने 51 रन बनाये। शनि ने 26 रन बनाये,निशांत ने 25- रन और निशांत जौहरी ने 24 रन की पारी खेली।

गेंदबाज़ी करते हुए रांची के प्रभात ने 3 विकेट,अमन ने 2 विकेट तथा दीपक व दूबे ने 1-1 विकेट हासिल किया।

इस तरह से दुद्धी बी टीम ने रांची को 2 विकेट से पराजित कर सेमी फाइनल में जगह पक्की कर ली। दुद्धी बी टीम के खिलाड़ी जमशेद को मैन ऑफ़ द मैच का पुरस्कार दिया गया।अगला मैच 16 जनवरी को खेला जायेगा।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment