(22) जन० को अयोध्या में निर्माणा- धीन रामलला भव्य मंदिर में विराजमान हो रहें हैं,इस अवसर पर को यादगार बनाने हेतू काली मंदिर के कार्यक्रम तिथि में बदलाव किया गया।
मां जयंती मंगला काली भद्रकाली कपालिनी,मां दुर्गा क्षमा शिवा-धात्रीस्वाहा स्वधा: नमोस्तुते।
अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत स्थित मां काली मंदिर में प्रतिवर्ष 30-31 जनवरी को होने वाला श्री अखंड कीर्तन इस वर्ष नियत तिथि पर होगा। कार्यक्रम में बदलाव करके हुए मंदिर समिति ने इसे अब प्रति वर्ष अब अयोध्या में प्रभु श्री राम लला के प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को भव्यता के साथ हर वर्ष मनाने का निर्णय लिया गया हैं।

इसकी जानकारी देते हुए जय मां काली सेवा समिति के महान चौहान लाल यादव और कोषाध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया दिनों में मंदिर सेवा समिति के अध्यक्ष हीरालाल वर्मा जी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कार्यक्रम समीक्षा के दौरान विचार विमर्श कर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया 30-31 जनवरी को प्रतिवर्ष होने वाला अखंड किर्तन स्थगित कर उसके स्थान पर श्री राम लला से प्राण प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर 22 जनवरी को भव्यता के साथ अखंड कीर्तन, सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ करेगा।
उल्लेखनीय है कि इस वर्ष 22जनवरी को अयोध्या में कई वर्षों के संघर्ष और तपस्या के बाद विराजमान होने जा रहें हैं। इसी ऐतिहासिक अवसर को यादगार बनाने के लिए मंदिर समिति कार्यक्रम तिथि में बदलाव किया हैं।

