रवि सिंह,,दुद्धी /सोनभद्र : भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं भाजपा के कर्मठ नेता सुमित सोनी को भाजपा के जिला नेतृत्व द्वारा दुद्धी मंडल अध्यक्ष बनाये जाने पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। सोमवार को उनके नाम की घोषणा होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी। देर शाम जिला मुख्यालय से लौटे नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष श्री सोनी ने सर्वप्रथम श्री संकट मोचन मंदिर पर मत्था टेक,आशीर्वाद लिया।उसके बाद तहसील तिराहे पर जोरदार आतिशबाजी के बीच फूलमाला से अभिनंदन किया गया।
समर्थकों एवं शुभचिंतकों के जोशीले उदघोष सुमित सोनी जिंदाबाद- भाजपा जिंदाबाद के नारे से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। एक के बाद एक भाजपा कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई व गुलदस्ता भेंट करते हुए, फूल माला से लड़ दिया।इस दौरान जमकर मिष्ठान का भी वितरण किया गया। इस मौके पर भाजपा जिलामंत्री दिलीप पांडेय,डीसीएफ डायरेक्टर संजू तिवारी,पंकज कुमार,सूरजदेव सेठ,रूपेश जौहरी,पीयूष कसेरा,गौरव सोनी,धनंजय कुमार, कृष्ण कुमार,विष्णुकांत तिवारी रवि सिंह पीयूष, कॉलेन्द्रसमेत भारी संख्या में कार्यकर्ता एवं शुभचिंतक मौजूद रहे।

