डिवाइडर कटिंग पे हाईवा ने बाइक सवार को मारी जोरदार टक्कर,सवार की मौके पर हुई मौत

---Advertisement---

अनिल जायसवाल
संवाददाता
डाला/सोनभद्र।स्थानीय डाला पुलिस चौकी क्षेत्र के इंडियन बैंक के सामने डिवाइडर कटिंग पर बाइक सवार को हाइवा ने टक्कर मार दिया जिससे बाईक सवार ब्यक्ति की घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई रविवार शाम लगभग सात बजे वाराणसी शक्ति नगर राज्य मार्ग डाला बाजार इंडियन बैंक के सामने डिवाइडर कटिंग पर बाइक सवार रफीक उम्र लगभग 45 वर्ष निवासी आकाशगंगा डाला बाड़ी बाइक से बाड़ी के ओर से डाला बाजार आ रहा था। जैसे ही सड़क पर डिवाइडर कटिंग से पार कर रहा था उसी दौरान पीछे आ रही तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार को धक्का मार दिया और बाइक सवार सड़क पर गिर गया और हाइवा ने बाइक सवार को पिछले चक्का से रौंदते हुए घटनास्थल से भाग निकला जिसके उपरांत स्थानीय लोगों के मदद से डाला पुलिस ने भाग रही हाइवा का पीछा कर डाला चढ़ाई पर पकड़ लिया।
वहीं सड़क दुघर्टना होने के कारण जाम लग गया पुलिस शव को अपने कब्जे में लेते हुए अग्रीम कानूनी कार्यवाही में जुटी गयी जिसके साथ ही आवागमन बहाल करवाया गया।

वहीं स्थानीय लोगों ने चोपन थानाध्यक्ष विश्वनाथ प्रताप सिंह व डाला चौकी इंचार्ज संजय कुमार सिंह से सड़क दुघर्टना बाहुल्य क्षेत्र होने के वजह से सड़क पर ब्रेकर बनवाया जाने की मांग उठाई गई थानाध्यक्ष ने एक सप्ताह के भीतर ब्रेकर बनवाने का अश्वासन दिया।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment