अशोक मद्धेशिया
संवाददाता
चोपन/सोनभद्र। पत्रकार मनोज सिंह के पिता लालबहादुर सिंह उर्म लगभग 85 वर्ष ह्रदय गति रुकने से शनिवार को स्वर्गवास हो गया।घटना की सूचना मिलने पर उनके परिजनों,शुभचिंतकों में शोक की लहर दौड़ गई।
आपको अवगत कराते चले कि वर्ष 2001 में वह स्वास्थ विभाग में राजपत्रित अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। स्वास्थ्य विभाग में रहते हुए उन्हें साहित्य से काफी लगाव था कवि सम्मेलनों में जहां भी शिरकत करते थें। वहीं लिखित उपन्यास घूंघट के आसूं के साथ-साथ कई उपन्यासों का भी लेखन किया।
सिंह आकाशवाणी प्रयागराज, ओबरा के कवि गोष्ठी में भी लगातार जाते रहें हैं। अखबारों में लेखन,कवि सम्मेलनों में भाग लेना,नाटक आदि के कार्यों में उनकी काफी रुचि थी।
वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थें दवा के बाद स्वस्थ भी हो गये थे लेकिन छुट्टी के कुछ समय पूर्व ही ह्रदय गति रुकने से उनका निधन हो गया।

