रवि सिंह,,
दुद्धी/सोनभद :-दुद्धी नगर पंचायत के कस्बा रामनगर वार्ड नंबर 10 में सड़क किनारे हो रहे नाली निर्माण में अनियमित को लेकर एसडीएम दुद्धी से शिकायत हुई थी। जिसे संज्ञान ले नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी एवं संबंधित विभाग के जेई को निर्माण कार्य में हो रहे कार्य के गुणवत्ता पर संबंधितों को फटकार लगाई , जिस पर आज गुरुवार की दोपहर 3:00 बजे पीडब्ल्यूडी के जेई ने (सीसी) नाली निर्माण कार्य की स्थलीय जाँच किया एवं संबंधित ठेकेदारों को गुणवत्तापूर्ण नाली निर्माण करने की कड़े रुख में हिदायत दिया,
यदि नाली निर्माण में किसी प्रकार की कमी होगी, तो संबंधित ठेकेदार के भुगतान में कटौती की जाएगी , जेई के कड़े रुख के कारण ठेकेदारों में हड़कंप की स्थिति बनी रही एवं स्थानीय नगरवासियों ने जेई से नगर में हो रहे जनहित के विकास व निर्माण कार्यों में पारदर्शिता की मांग किया है। वहीं दूसरी तरफ नगर पंचायत के विभिन्न वार्डों में वर्षों से गड्डा युक्त खराब हुए सड़कों को (डामर युक्त )पेंटिंग सड़क बनवाने की मांग किया है.।

