(खुशखबरी)एक मुस्त विधुत बिल समाधान हेतु ,16 जनवरी 2024 तक बढ़ी तिथि।

---Advertisement---

रवि सिंह,,

(दुद्धी सोनभद्र) प्रबंधक निदेशक पूर्वांचल मध्यांचल दक्षिणांचल पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड वाराणसी, लखनऊ ,आगरा ,मेरठ के समस्त विद्युत एल.एम.बी( 1) घरेलू एल.एम.बी.2 वाणिज्य एल.एम.बी 4बी निजी संस्थान एल.एम.बी- 5 (निजी नलकूप) एवं एल.एम.बी 6 (लघु एवं मध्य औद्योगिक श्रेणी) के विद्युत उपभोक्ताओं के लिए विलंबित भुगतान अधिभार में छूट हेतु एक मुक्त विधुत बील समाधान योजना के तृतीय चरण को दिनांक 16/01/ 2024 तक विस्तारित किया गया है। जिसमें कारपोरेशन के आदेश संख्या 4065/मुo अभि(वा o)सीoयूo-दो/ ओटीएस(16) दिनांक 4/11/2023 से 31.12.2023 तक बृहद रूप से प्रचार प्रसार चलाया गया .जिसमें बहुत सारे विद्युत बिल संबंधी समस्याओं का समाधान पूरे प्रदेश में हुआ ।अब पुनः विभाग के द्वारा अंतिम तिथि 31.12.2023 से विस्तारित करते हुए 16/01/ 2024 तक तिथि बढ़ा दी गई है। जिसमें योजना के अन्य सभी नियम एवं शर्तें पूर्व के भांति ही है। उसमें किसी प्रकार का परिवर्तन नहीं किया गया है। बिजली समस्या समाधान हेतु एक बार पुनः लोगों को फिर से इसका लाभ मिल सकेगा ,जो भी लोग एक मुफ्त समाधान से वंचित रह चुके हैं। वह अपनी समस्या का समाधान इन तिथियां के भीतर नियमानुसार कराले, जिससे तिथि बढ़ने का लाभ समस्या से जूझ रहे लोगों व विद्युत उपभोक्ताओं को प्राप्त हो सके।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment