रवि सिंह,
दुद्धी|सोनभद्र स्थानीय नगर पंचायत के वार्ड नं 10 रामनगर में नाली निर्माण के लिए गिराए गए सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसलकर दो बाइक सवार घसीटते हुए कुछ दूर जाकर गिर पड़े |रहवासियों की मदद से दोनों घायलों को दुद्धी सीएचसी भर्ती कराया जहाँ उपचार चल रहा है |

जानकारी के अनुसार 30 वर्षीय विकास पुत्र स्वर्गीय विनय व 28 वर्षीय उमेश सोनी पुत्र गिरजा सोनी कृषि मंडी की ओर से दुद्धी क़स्बे की ओर आ रहे थे कि उनकी पल्सर बाइक सड़क पर बिखरे गिट्टी से फिसलकर गिर पड़ी जिससे दोनों युवकों गंभीर चोटें आई है ,रहवासियों का कहना है कि सड़क पर बिखरे गिट्टी से और भी अनहोनी हो सकती है | जिसकी जिम्मेदार कौन होगा।

