अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ अभियुक्त को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार

---Advertisement---

 सेराजुल होदा,,

दुद्धी /सोनभद्र अवैध तमंचा 315 बोर मय कारतूस के साथ अभियुक्त को दुद्धी पुलिस ने किया गिरफ्तार -पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के कुशल निर्देशन में अवैध शस्त्र की तस्करी व बिक्री के रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत व अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्वेक्षण व नेतृत्व में आज दिनांक 01.01.2024 को थाना दुद्धी पुलिस द्वारा नव वर्ष के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग के दौरान 01 नफर अभियुक्त आकाश उर्फ शनि पुत्र गुड्डू निवासी चर्च कम्पाउण्ड वार्ड नं0-11 कस्बा दुद्धी, जनपद सोनभद्र के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 315 बोर मय जिन्दा कारतूस बरामद कर गिरफ्तार किया गया । बरामदगी एवं गिरफ्तारी के सम्बन्ध मे थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0-01/2024धारा 3/25 आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त उपरोक्त को मा0 न्यायालय भेजा गया ।

*गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम*
1. थानाध्यक्ष श्री नागेश सिंह, थाना दुद्धी, जनपद सोनभद्र ।
2. उ0नि0 आशीष कुमार पटेल, कस्बा प्रभारी दुद्धी, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।
3. मु0आ0 आशीष सिंह बीजपुर, थाना दुद्धी जनपद सोनभद्र ।

वली अहमद सिद्दीकी (प्रधान संपादक)

वली अहमद सिद्दीकी एक वरिष्ठ भारतीय पत्रकार हैं और वर्तमान में crimejasoos.news के प्रधान संपादक हैं। उन्होंने पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक समय बिताया है और राष्ट्रीय और क्षेत्रीय समाचारों को कवर किया है। वे राजनीति और क्षेत्रीय रिपोर्टिंग, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के सोनभद्र क्षेत्र में, के विशेषज्ञ हैं।
For Feedback - Feedback@crimejasoos.news

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now

Leave a Comment