राकेश केशरी
पुलिस की मदद से मृतक शव को कब्जे में ले पीएम हेतु भेजा गया।
सोनभद्र के विन्ढमगंज स्थानीय थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत महुली शनिचर बाजार के पास शिवम स्कूल मोड के पास अज्ञात वाहन ने 11 वर्षीय बालक को टक्कर मारते हुए फरार हो गए जिससे मौके पर ही बालक की मौत हो गई।
स्थानीय लोगों ने बताया कि अंकुश कुमार यादव पुत्र मिथलेश कुमार यादव उम्र लगभग 11 वर्ष ग्राम पंचायत महुली जिसे शिवम स्कूल मोड़ के पास अज्ञात वाहन से दुर्घटना का शिकार हो गया , जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई वही टक्कर मार कर वाहन फरार हो गया,ठीक
उसी दौरान थाना प्रभारी श्याम बिहारी ने अपने फोर्स के साथ दुद्धी की ओर से आ रहे थे की लोगो की भीड़ देखने के बाद घटनास्थल रुककर घटना का जायजा लिया एवं मृतक के परिवार वालो की मजुदगी में निजी वाहन के सहारे पीएम हेतु दुद्धी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा,
ग्रामीणों लोगो ने बताए कि घटनास्थल पर डायल 112 पुलिस प्रशासन की गाड़ी मौजूद थी और उसके बाद भी किसी तरह का मदद प्रशासन द्वारा नहीं किया गया, ग्रामीण लोग कहते रह गए की गाड़ी को पीछा करने के लिए लेकिन 112 डायल प्रशासन की गाड़ी की चक्का हिली तक नहीं ,इस बात लेकर को ग्रामीणो ने राष्ट्रीय रीवा रांची राज मार्ग एन एच 39 को चक्का जाम कर दिए दोनों तरफ से गाड़ियो का आवागमन बाधित हो गई।
ग्रामीणों ने उचित मुवाज़े के लिए मांग कर रहे हैं।

